Indore Weather: अलर्ट इंदौर!, भारी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, दम दिखाएगा मानसून
Indore Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून की एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में झमाझम बारिश के जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इंदौर में शुक्रवार को दिन भर बरसे बदरा के बाद देर शाम स्थिति अनियंत्रित हो गई, जहां शहर के अलग-अलग स्थान पर जलभराव के हालात पैदा हो गए।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जो आने वाले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह भारी बारिश करवाएगा। इस स्ट्रांग सिस्टम का असर इंदौर संभाग पर भी देखने मिलेगा, जहां इंदौर जिले समेत आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।

इंदौर में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। शुक्रवार के सुबह से शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक जारी रही, जहां तेज बारिश को देखते हुए इंदौर में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर ज़िले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को इंदौर ज़िले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में (कक्षा 12वीं तक) अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से वर्षा को देखते हुए सतर्कता का आह्वान किया है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, जहां मानसून की एक्टिविटी के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। इंदौर, भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक प्रदेश के कुछ और जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जता रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore Weather: मानसून हुआ मेहरबान, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए












Click it and Unblock the Notifications