Indore News: दूसरे थाने की पुलिस ने पकड़ा सबसे बड़ा सट्टा, लापरवाह थाना प्रभारी सस्पेंड

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों खजराना क्षेत्र में चल रहे सट्टे पर कार्रवाई का मामला सामने आया था, जिसमें अब पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए खजराना टीआई को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारी के निर्देश पर सट्टे के अड्डे पर दबिश दी गई थी। जिसमें बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था।

वहीं इस पूरी कार्रवाई की खास बात यह रही थी कि, इस कार्रवाई को अंजाम संबंधित थाना क्षेत्र की टीम में नहीं बल्कि दूसरे थाना क्षेत्र की टीम दिया था, जहां इस कार्रवाई की भनक खजराना थाना क्षेत्र की टीम को नहीं थी। वहीं इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए खजराना थाना क्षेत्र के टीआई को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में शामिल और भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशरफी कॉलोनी थाना खजराना में सलीम मंसूरी और उसके लड़के आलम मंसूरी के घर पर सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा लालचंदानी द्वारा सर्च वारंट लेकर दबिश दी गई थी। इस दौरान पुलिस को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 11,77,500 रूपए नकदी जब्त की थी। साथ ही 8 मोबाइल फोन, 9 बंडल सट्टा रोल पर्ची जब्त की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 419 और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए परदेशीपुरा थाना और एमआईजी थाना क्षेत्र की टीम ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

जानकारी के मुताबिक, सट्टे को लेकर पूरा खजराना थाना वाकिफ था। मामले में थाना प्रभारी सहित बीट अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई गई। जिसके चलते टीआई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़े- Indore News: बदमाशों के बुलंद हौंसले, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+