Indore News: बदमाशों के बुलंद हौंसले, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं, जहां कनाडिया बायपास क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों पर ही बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों के बढ़ते हौसले से शहरवासियों में भय का माहौल है। इससे पहले भी शहर में इसी तरह के हमले आमजन पर हो चुके हैं, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं, तो वहीं कई को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
संभवतः ये पहली बार है, जब शहर में आचार संहिता के दौरान इतनी ज्यादा हत्या शहर में हुई है। अब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है की, बदमाश अब आम लोगों के साथ लूटपाट, मारपीट और हत्या करते करते पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

कनाडिया बायपास पर दो पुलिसकर्मियों पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी प्रदीप कश्यप और गाड़ी के चालक अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना ने पुलिस की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस अधिकारी अब जल्द हमला करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद का रहे हैं। इधर, इस घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आचार संहिता लगी है, बावजूद इसके इंदौर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे जहां लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं अब मारपीट के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से इस तरह का मामला सामने आया था, जहां एक मेडिकल स्टोर संचालक और उसकी बहन के साथ लोगों ने मारपीट की थी। विवाद की वजह क्या रही?, फिलहाल इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी , लेकिन वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस अब मामले में कार्रवाई की बात कहती नजर आ रही थी।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी ने सूट पहना तो पति ने कर दी पिटाई, मार-मार कर दिया बेहाल












Click it and Unblock the Notifications