Indore News: ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ पुलिस का एक्शन, शिकायत करने वालों के चेहरे खिले
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। माह अगस्त 2024 (एक माह) में 85 लाख से अधिक राशि आवेदकों को सकुशल वापस कराई।
पिछले कई माह की तुलना में केवल एक माह (अगस्त माह) में सबसे अधिक राशि सकुशल रिफंड करवाई है। सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए जागरूक किया गया है, और ये मुहिम लगातार जारी है।

मोबाइल ढूंढकर वापस लौटाए हैं
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा लोगों के गुम मोबाइल ढूंढकर उनके चहरे पर खुशी लौटाई गई। सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
लगभग 45 लाख़ रूपये की कीमत के 204 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये गये। गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे राजस्थान, उत्तरप्रदेष, दिल्ली आदि से बरामद किये गए। आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन भी बरामद हुये। वर्ष 2024 में अभी तक कुल 705 गुम मोबाईल आवेदकों को वापस किए गए हैं।
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में अब तक की सबसे प्रभावी कार्यवाही की गई। माह अगस्त 2024 (एक माह) में 85 लाख से अधिक राशि आवेदकों को सकुशल वापस कराई। पिछले कई माह की तुलना में केवल एक माह (अगस्त माह) में सबसे अधिक राशि सकुशल रिफंड करवाई है। सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए जागरूक किया गया है, और ये मुहिम लगातार जारी है।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने ढूंढ निकाले लाखों के चोरी हुए मोबाइल, कहां और कैसे मिलेंगे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications