MP Exit Poll: एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े, निमाड़ अंचल में किसने मारी बाजी, जानिए?
MP Exit Poll 2023 को लेकर मतदान का सिलसिला थम चुका है, जिसके बाद अब आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं से पहले एग्जिट पोल आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां आज तक और एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मालवा और निमाड़ की सीटों का हाल बताया गया है।
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अलग-अलग न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसी अपने-अपने एग्जिट पोल जनता के सामने रख रही है। इस बीच आज तक और एक्सेस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें मालवा-निमाड़ अंचल की सीटों का हाल बताया गया है।

निमाड़ का कुछ ऐसा है हाल
आज तक और एक्सेस माय के सर्वे में निमाड़ की 18 सीटों का हाल देखें तो BJP को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, जहां साल 2018 में वोट शेयर 46 प्रतिशत था। वहीं निमाड़ में कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। साथ ही निमाड़ में अन्य को 7 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। BJP को निमाड़ में 12 सीट मिल रही है, जिसमें उसे साल 2018 के मुकाबले 6 सीटों का फायदा हो रहा है, तो वहीं कांग्रेस को 6 सीट मिल रही है, जिसमें साल 2018 के मुकाबले कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। साथ ही अन्य को शून्य सीटें मिल रही है।
नतीजों का है इंतजार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- Indore news: फलोदी के बाद अब इस सट्टा बाजार के भाव आए सामने, इंदौर से कौन बनेगा MLA, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications