Indore news: फलोदी के बाद अब इस सट्टा बाजार के भाव आए सामने, इंदौर से कौन बनेगा MLA, जानिए?
Phalodi Satta Bajar: देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है, तो वहीं आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं मतदान और मतगणना के बीच अब अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जाने लगे हैं, जहां सबसे ज्यादा चर्चा सट्टा बाजार में लग रहे सत्ता के अनुमान को लेकर हो रही है।
देश में इन दिनों फलोदी सट्टा बाजार अलग-अलग राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर अपने भाव लगाता नजर आ रहा है। वहीं अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के भाव सामने आने लगे हैं, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लिस्ट में सराफा सट्टा बाजार के भाव सामने आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लिस्ट
सोशल मीडिया पर सराफा सट्टा बाजार के नाम से वायरल हो रही इस लिस्ट में अलग-अलग विधानसभाओं से प्रत्याशियों के भाव नजर आ रहे हैं, जहां विधानसभा-1 से BJP प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के भाव 20 पैसे तो वहीं विधानसभा-2 से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला के भाव 10 पैसे बताए जा रहे हैं। इंदौर की विधानसभा-3 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी के भाव 60 पैसे तो वहीं विधानसभा-4 से BJP प्रत्याशी मालिनी गौड़ के भाव 35 पैसे बताए जा रहे हैं। विधानसभा-5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के भाव 55 पैसे बताए जा रहे हैं। राऊ से जीतू पटवारी के भाव 1.40 रुपए, महू से उषा ठाकुर के भाव 50 पैसे बताए जा रहे हैं। सांवेर से तुलसी सिलावट के भाव 40 पैसे बताए जा रहे हैं। देपालुर से मनोज पटेल के भाव 50 पैसे बताए जा रहे हैं।
नतीजों का है इंतजार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
(नोट :- वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है)
ये भी पढ़े- MP में फलोदी सट्टा बाजार ने बनाई किसकी सरकार, आमजन के नजरिए से कितना भरोसेमंद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications