Indore में PM MODI के रोड शो की तैयारी पूरी, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में रोड-शो में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवंबर मंगलवार को प्रातः 11 बजे बैतूल, दोपहर 1.30 बजे शाजापुर, दोपहर 3.45 बजे झाबुआ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे एवं शाम 6 बजे इंदौर में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे।

कुछ ऐसा है कार्यक्रम
विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार प्रसार के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में रोड शो करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का यह रोड शो लगभग 45 से 50 मिनट का होगा, जहां शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा गणपति मंदिर से दर्शन कर रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब 3 किलोमीटर चलने वाले रोड शो का समापन राजवाड़ा चौराहे पर होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है। इधर, रोड शो को लेकर खास ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
BJP की कुछ ऐसी है तैयारी
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।
ये भी पढ़े- Barwani से PM MODI ने साधा निशाना, बोले- खाली तिजोरी भरने के लिए MP पर कब्जा चाहती है कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications