Barwani से PM MODI ने साधा निशाना, बोले- खाली तिजोरी भरने के लिए MP पर कब्जा चाहती है कांग्रेस
MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर अब चुनाव प्रचार अंतिम दौर में चला दिखाई दे रहा है, जहां बड़वानी दौरे पर आए पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी की सभा में आमजन की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि, कांग्रेस सिर्फ अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मध्य प्रदेश में कब्जा जमाना चाहती है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की काली कमाई के नोटों के ढेर निकल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा की, भारत को सशक्त बनाने और भारतीय संस्कृति को संरक्षित कर समृद्ध बनाने वाली आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, उस समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है। पीएम मोदी ने कहा कि, कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश की जनता से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है, और फिर कहेंगे आलू से सोना निकालूँगा तब महल बनाऊँगा।कांग्रेस सिर्फ अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मध्य प्रदेश में कब्जा जमाना चाहती है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की काली कमाई के नोटों के ढेर निकल रहे हैं। यदि गलती से भी मध्य प्रदेश में रोढ़े अटकाने वाली कांग्रेस को मौका मिला तो ये एमपी के विकास का रोड ब्लॉक कर देंगे।
मिशन MP पर BJP के दिग्गज
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर BJP के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां BJP चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।
ये भी पढ़े- MP की जनता से PM MODI बोले- आपसे किए वादे पूरे होंगे, ये गारंटी है












Click it and Unblock the Notifications