MP Election: शनि की ढैया बिगाड़ सकती है नरेंद्र सिंह तोमर का खेल, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, जानिए?
MP Election 2023 के लिए आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों का आकलन किया जा रहा है। एग्जिट पोल के साथ-साथ ज्योतिष विद्या के साथ भी चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस बीच वन इंडिया हिंदी ने इंदौर और उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से ग्रह और नक्षत्र के आधार पर चुनाव परिणाम का सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश की है। दिमनी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे BJP प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के लिए भी ज्योतिषाचार्य ने अपना मत प्रकट किया है।

क्या कहती है नरेंद्र सिंह तोमर की कुंडली?
Recommended Video
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा बताते हैं कि, नरेंद्र नाम से वृश्चिक राशि है, वृश्चिक राशि में अभी शनि की ढैया चल रही है, थोड़ी समस्या आएगी। उन्हें थोड़ा अंतर भय रहेगा। जन समर्थन कम मिल रहा है, लेकिन फिर भी शनि उनकी मदद कर रहा है। भले ही वह काम वोटो से जीतेंगे, लेकिन जीत उनकी सुनिश्चित हो रही है, यह आकलन उनकी जन्म कुंडली के आधार पर किया गया है। इसी के साथ पंडित शर्मा बताते हैं की मध्य प्रदेश की जन्म कुंडली देखने पर पता चलता है कि, फिलहाल विपक्ष के ग्रह योग मजबूत हो रहे हैं, कहा जा सकता है कि, कांग्रेस पार्टी के ग्रह योग अभी थोड़े मजबूत है, जिसमें यदि देखा जाए तो अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सीट बढ़ सकती है।
नतीजों का है इंतजार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। एग्जिट पोल से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।
ये भी पढ़े- MP Election: BJP या कांग्रेस किसकी बनेगी सरकार?, ग्रहों का हाल बता रहे ज्योतिषाचार्य












Click it and Unblock the Notifications