MP Election: BJP या कांग्रेस किसकी बनेगी सरकार?, ग्रहों का हाल बता रहे ज्योतिषाचार्य

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, जहां एग्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों का आकलन किया जा रहा है। वहीं अब एग्जिट पोल के साथ-साथ ज्योतिष विद्या के साथ भी चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच वन इंडिया हिंदी ने इंदौर और उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से ग्रह और नक्षत्र के आधार पर चुनाव परिणाम का सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश की है।

Indore

कुछ ऐसा है ज्योतिषी आंकलन

Recommended Video

      MP Election: BJP या कांग्रेस किसकी बनेगी सरकार?, ग्रहों का हाल बता रहे ज्योतिषाचार्य

      इंदौर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा की माने तो मध्य प्रदेश की राशि कन्या राशि है। 30 अक्टूबर को जो केतु बदला है, वह कन्या राशि में आ गया है। उधर, राहु, मीन राशि में चले गए हैं। केतु जब कन्या राशि में आए तो वर्तमान जो सरकार है, उसमें अस्थिरत ला रहा है। जन समर्थन की कमी कर रहा है। मध्य प्रदेश की जन्म कुंडली देखने पर पता चलता है कि, फिलहाल विपक्ष के ग्रह योग मजबूत हो रहे हैं, कहा जा सकता है कि, कांग्रेस पार्टी के ग्रह योग अभी थोड़े मजबूत है, जिसमें यदि देखा जाए तो अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सीट बढ़ सकती है।

      सरकार में आ सकती है अस्थिरता

      ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं की, भविष्यवाणी करते वक्त ग्रह योग के साथ-साथ काल और परिस्थितियां भी देखी जाती हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश की परिस्थितियां देखी जाए तो हिंदुत्व का माहौल बना हुआ है। इसी कारण भाजपा की भी अच्छी स्थिति बनी हुई है। भाजपा का अभी समय अच्छा है। लेकिन ग्रह योग कांग्रेस के साथ हैं। प्रदेश में कांटे की टक्कर रहेगी। 10 से 15 सीटों का अंतर रहेगा। यह जो केतू आया है, यह कन्या राशि में 18 महीने रहेगा। इसी के चलते 18 महीने सरकार अस्थिर रहेगी, जो भी सरकार बनेगी, वह अस्थिर रहेगी। दोनों पक्षों में कांटे की टक्कर रहेगी, जो विपक्ष है, वह सरकार गिराने की कोशिश करेगा। इसी के चलते 18 महीने तक अस्थिरता रहेगी।

      ये भी पढ़े- MP Exit Poll: एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े, निमाड़ अंचल में किसने मारी बाजी, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+