MP Election: दिवानगी ऐसी की युवाओं ने हाथ पर बनवाए परमानेंट टैटू, लिखा- मैं भी कैलाश विजयवर्गीय
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रचार-प्रसार भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां राजनैतिक दल अपने-अपने तरीकों से नवाचारों के साथ प्रचार-प्रसार करते नजर आ रहे हैं। इधर, सियासत के गढ़ इंदौर में युवाओं पर अपने नेता का ऐसा जुनून सवार हुए है की उन्होंने अपने हाथों पर नेता जी के नाम का परमानेंट टैटू बनवा लिया है, जहां इन युवाओं ने अपने हाथों की कलाई पर मैं भी कैलाश विजयवर्गीय लिख कर अपने नेता को समर्थन दिया है।
चुनाव मैदान में अपने नेता के लिए प्रचार प्रसार करने उतरे युवाओं ने अपने हाथों की कलाई पर परमानेंट टैटू बनवाते हुए उस पर मैं भी कैलाश विजयवर्गीय लिखवा लिया है, जहां युवाओं की अपने नेता प्रति दिवानगी देखते ही बन रही है। वहीं अपने समर्थकों का समर्पण देख बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी हैरान नजर आए।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम है, प्रतिबद्धता है, और संकल्प है कि हमें भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। इसका एक बहुत अच्छा जीता जागता उदाहरण यह नौजवान है, जिन्होंने अपने हाथों में लिखा है 'मैं भी कैलाश विजयवर्गीय'। कार्यकर्ता सभी लगे हुए हैं। मुझे जितना समय मिलता है मैं जरूर देता हूं, मेरा चुनाव कार्यकर्ता और जनता लड़ रही है।
युवाओं ने कही ये बात
अपने हाथों में 'मैं भी कैलाश' विजयवर्गीय गुदवाने वाले युवाओं ने बताया कि, करीब 100 लोगों ने परमानेंट टैटू बनाया है, और परमानेंट इसलिए कि हमारे परमानेंट नेता है, और हमारी परमानेंट ताकत है। इसलिए हमने परमानेंट टैटू की ड्राइव यहां पर रखी है। शुरुआत में रजिस्ट्रेशन कम हुए, लेकिन जो लोग कार्यक्रम देखने आए थे, उन्होंने भी को देखते हुए टैटू बनवाने की इच्छा जाहिर की है। पूरे प्रदेश से हमें फोन आ रहे हैं कि, इस तरह का आयोजन रखा जाए, और 'मैं भी कार्यकर्ता' अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई है।
ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन मालवा' पर योगी आदित्यनाथ, इन विधानसभाओं में दिखा रहे दम












Click it and Unblock the Notifications