MP Election: 'मिशन मालवा' पर योगी आदित्यनाथ, इन विधानसभाओं में दिखा रहे दम
MP Assembly Election 2023 के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दौरे पर आ रहे हैं। वहीं लगातार BJP के बड़े नेताओं की अलग-अलग विधानसभाओं में सभाएं भी जारी हैं। इस बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'मिशन मालवा' पर आए हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और BJP के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां पर अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाएं ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को सभी कार्यक्रम मालवांचल में रखे गए हैं।

'मिशन मालवा' पर योगी आदित्यनाथ
मिशन मालवा के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले 11 बजे कालापीपल विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसके बाद वे शुजालपुर विधानसभा पहुंचेंगे, जहां 12 बजे वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुजालपुर के बाद लगभग 1:30 बजे योगी आदित्यनाथ खातेगांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं इसके बाद योगी आदित्यनाथ सबसे आखिर में सोनकच्छ विधानसभा पहुंचकर लगभग 3:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ का मालवा दौरा मालवा अंचल पर फोकस करते हुए तैयार किया गया है।
चुनाव के लिए BJP तैयार
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम आएंगे।
ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन इंदौर' पर प्रियंका गांधी, सियासत के गढ़ में दिखा कांग्रेस का दम












Click it and Unblock the Notifications