Indore: रोजगार मेले के नाम पर युवाओं से ठगी, कांग्रेस ने किया सांठगांठ का पर्दाफाश
मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी, देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं के लिए लगाए गए रोजगार मेले में निजी कंपनियों से सांठगांठ कर मध्य प्रदेश और इंदौर के युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा था।
कांग्रेस ने इस ठगी को पकड़ा युवाओं को शोषण करने के लिए निजी कंपनियों के हाथों जिला रोजगार कार्यालय में उन्हें गुलाम बनाने की साजिश की जा रही थी।

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नहीं माना जाता है, और मध्य प्रदेश सरकार के न्यूनतम वेतनमान को रोजगार कार्यालय के उपसंचालक द्वारा नहीं माना जा रहा है, जबकि मध्य प्रदेश शासन का सीधा निर्देश है, की न्यूनतम वेतनमान श्रमिकों को 393 दिया जाना चाहिए।
रोजगार कार्यालय द्वारा निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए 8 हजार मासिक वेतनमान पर युवाओं को रोजगार देने के लिए मेला लगाया गया, जिसमें युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस बॉय, चपरासी, प्यून, जैसी नौकरियां दी जा रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस के नेता रोजगार कार्यालय पहुंचे, और उन्होंने उपसंचालक से कहा कि, आपके द्वारा युवाओं का शोषण क्यों किया जा रहा है, यह मेला मौखिक सहमति से लगाया गया न तो कंपनियों से बात करी ना शासन के निर्देश लिए, उन्होंने इस बात को स्वीकार करा की हमसे एक बड़ी चूक हुई है, और उसके बावजूद भी उन्होंने रोजगार मेले को नहीं रोका गया।
युवाओं को शोषण करने का काम किया जा रहा है, निजी कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर 10 हजार वेतन मान दिए जाने की बात सामने आई जिसमें से 3000 ड्रेस के काटे जा रहे हैं, और 2000 सुपरवाइजर का कमीशन प्रत्येक माह कटा जायेगा और इंदौर नहीं इंदौर के बाहर नौकरी दी जायेगी, कुल मिलाकर एक युवा को मासिक वेतनमान 6000 महीना मिलेगा। कई कंपनियां ऐसी है, जो ट्रेनिंग देगी और ट्रेनिंग के लिए वह 10000 लेगी, क्या रोजगार कार्यालय क्या युवाओं को रोजगार देने की अपेक्षा निजी कंपनियों को युवाओं से रोजगार दिलाने का काम कर रहा है।
ये भी पढ़े- Indore: दिवाली से पहले व्यापारियों का काला दिन, जिम्मेदारों के सामने रख दी ये मांग












Click it and Unblock the Notifications