Indore: दिवाली से पहले व्यापारियों का काला दिन, जिम्मेदारों के सामने रख दी ये मांग

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिपावली से पहले राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ नजर आ रही है, जहां लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं हाल ही में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले और व्यापारी के बीच विवाद का मामला भी सामने आया था।

वहीं अब राजवाड़ा पर व्यापार करने वाले दुकान व्यापारियों ने फुटपाथ पर व्यापार करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जहां व्यापारियों ने काला दिवस मनाते हुए इस समस्या का समाधान करने की अपील सरकार और प्रशासन से की है।

Indore

राजवाड़ा पर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने काला दिवस बनाते हुए अपनी मांग रखी है, जहां व्यापारियों की माने तो राजवाड़ा क्षेत्र को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है, जहां दुकान में आने जाने तक का रास्ता जाम है। वहीं अब लोग खरीददारी के दुकान नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। दुकानदारों की माने तो दुकानदार भरपूर टैक्स भरता है, लेकिन बावजूद इसके सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल पाता है। दुकानदारों ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। बहरहाल, अब व्यापारियों की समस्या का समाधान कब तक निकल पाता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

लगातार हो रहा विवाद

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दीपावली से पहले बाजारों में लगी दुकानों के बाहर सजाए गए डेकोरेशन हटाने को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर इसी तरह का एक विवाद सामने आया था, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खजराना और चंदन नगर जैसे इलाकों में भी कार्रवाई करने की बात कही थी।

सोशल मीडिया पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव अधिकारियों से बात करते हुए अधिकारियों को खजराना और चंदन नगर जैसे इलाकों में कार्रवाई करने की बात कहते नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े- MP: अलर्ट!, दिवाली से पहले इंदौर आया नकली मावा, इन दुकानों पर एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+