MP Bord Exam result: 10वीं और 12वीं की कॉपियां चेक करने में इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड, इस दिन घोषित होगा रिजल्ट

दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित करने की तैयारी की जा रही है। अबकी बार दसवीं और बारहवीं की कॉपियां जांचने में इंदौर में नया रिकॉर्ड कायम किया है, जहां दोनों ही कक्षाओं की लगभग 4 लाख कॉपियां जांची गई है.

indore

Recommended Video

    MPBSE MP Board Result 2023: जानें कब आएगा 10वीं और 12 का Result, ये है तारीख | वनइंडिया हिंदी

    मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से हाल ही में पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था, तो वहीं अब राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित करने की तैयारी की जा रही है। संभवत: यह रिजल्ट 25 मई तक घोषित कर दिया जाएगा, जिसके आधिकारिक सूचना भी जल्द ही शिक्षा केंद्र की ओर से दी जाएगी। वहीं अबकी बार दसवीं और बारहवीं की कॉपियां जांचने में इंदौर में नया रिकॉर्ड कायम किया है, जहां दोनों ही कक्षाओं की लगभग 4 लाख कॉपियां इंदौर में जांच की गई है।

    इंदौर में हुई इतनी कॉपियों की जांच

    एमपी में शिक्षा नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में दसवीं और बारहवीं की लगभग 4 लाख कॉपियां जांच के लिए भेजी गई थी। प्रदेश के किसी और सेंटर पर इतनी कॉपियां जांच के लिए नहीं भेजी गई थी। इंदौर के बाद भोपाल में लगभग 3 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। इंदौर के मालव कन्या स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। इंदौर आई कॉपियों के मूल्यांकन के लिए करीब 851 शिक्षकों ने मूल्यांकन किया था, जहां कॉपियों को जांचने और नंबर बढ़ाने में लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त लगा। कॉपियां ज्यादा होने के बाद भी इंदौर में समय रहते मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया था। वहीं 25 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से पूरी कर ली गई हैं।

    CCTV की निगरानी में चेक हुई कॉपियां

    10वीं 12वीं की कॉपियां जिला मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई, जहां जांच में गड़बड़ी रोकने के लिए हर जिले की समन्वयक संस्था में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सीसीटीवी कैमरे का कमांड कंट्रोल रूम राजधानी भोपाल स्थित मंडल मुख्यालय में बनाया गया था, यहां से 24 घंटे कॉपियों को मॉनिटरिंग की गई, साथ ही यहां से शिक्षकों की सभी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट माशिम की ओर से जल्द घोषित किए जाएंगे।

    ये भी पढ़े- Indore news: महू से जंगल की ओर जा रहा बाघ, दूसरी बार शिकार के पास आया तो हुआ कैमरे में कैद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+