MP विधानसभा को मालवा-निमाड़ से मिल सकता है अध्यक्ष या उपाध्यक्ष, ये हैं रेस में आगे
मध्य प्रदेश में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है, जहां सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किसे बनाया जाए इसे लेकर लगातार संगठन मंथन करता नजर आ रहा है। वहीं अबकी बार संभावना जताई जा रही है कि, BJP विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर किसी महिला को बैठा सकता है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ अंचल से भी अबकी बार विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए महिला विधायक रेस में शामिल नजर आ रही हैं।
मालवा निमाड़ अंचल से विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दौड़ में शामिल महिला विधायकों की बात करें तो इनमें उषा ठाकुर, गायत्री राजे पवार, अर्चना चिटनिस और नीना वर्मा जैसे नाम विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। यह सभी नाम अनुभवी होने के साथ-साथ कई बार से विधायक भी हैं।

इनके नाम दौड़ में आगे
मालवा-निमाड़ में BJP की ओर से अनुभवी महिला विधायकों की बात करें तो इनमें सबसे पहला नाम मंत्री उषा ठाकुर का नजर आता है। महू से विधायक उषा ठाकुर BJP की अनुभवी नेत्री मानी जाती हैं। वहीं देवास विधानसभा से लगातार चुनाव जीतने वाली गायत्री राजे पवार भी अनुभवी नेत्रियों में से एक हैं। उधर, धार में विधायक नीना वर्मा का नाम भी मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नजर आ रहा है, जिसके पीछे की वजह वर्मा का लगातार धार विधानसभा से चुनाव जीतना है। वहीं एक नाम और सुर्खियों में नजर आ रहा है, जो बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस का है, चिटनिस BJP की वरिष्ठ नेत्री मानी जाती है, तो वहीं चिटनिस का नाम विधानसभा अध्यक्ष बनने के दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहा है।
ये बन सकते हैं मंत्री
मालवा निमाड़ में BJP ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां अबकी बार BJP ने इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों को जीतने में कामयाबी हासिल की है। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर से BJP दो से तीन विधायकों को मंत्री बन सकती है, जिनमें प्रमुख तौर पर तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नाम शामिल है। मंत्री बनने की दौड़ में शामिल इन नाम में से किन्ही दो या तीन नाम को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है। वहीं संगठन कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नेता को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
ये भी पढ़े- MP में कौन बनेगा CM?, सोमवार की शाम को खुलेगा राज, सीएम फेस से उठेगा पर्दा












Click it and Unblock the Notifications