MP में कौन बनेगा CM?, सोमवार की शाम को खुलेगा राज, सीएम फेस से उठेगा पर्दा
MP Election Results के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जहां सभी तीनों पर्यवेक्षक राजधानी भोपाल पहुंचकर विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। सोमवार शाम होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सोमवार शाम के बाद CM फेस से पर्दा उठ सकता है।

कौन बनेगा MP का CM?
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, जहां मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे तमाम नाम रेस में शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। इधर, अब BJP के दिग्गज नेताओं के मध्यप्रदेश आने का सिलसिला जारी है, जहां सभी नेता एक-दूसरे से मेल मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।
विजयवर्गीय दे चुके हैं संकेत
राजधानी भोपाल में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जब पत्रकारों ने पूछा कि, कब तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, तो इसका जवाब देते हुए BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह स्थिति रविवार तक स्पष्ट हो जाएगी। इसी के साथ जब विजयवर्गीय से पूछा गया कि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा?, तो उन्होंने कहा कि, इसका जवाब आपको 10 तारीख तक मिल जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि, अभी मेरे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैं अभी राष्ट्रीय महासचिव हूं।
ये भी पढ़े- क्या निमाड़ से MP को मिलेगा CM?, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा तेज












Click it and Unblock the Notifications