MP Election: फलोदी छोड़िए, करनाल, पालनपुर और बेलगाम सट्टा बाजार किसकी बनवा रहे सरकार, जानिए?
Satta Bajar: देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला जारी है, तो वहीं आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं मतदान और मतगणना के बीच अब अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जाने लगे हैं, जहां सबसे ज्यादा चर्चा सट्टा बाजार में लग रहे सत्ता के अनुमान को लेकर हो रही है।
देश में सट्टे के लिए कुछ प्रमुख बाजार प्रसिद्ध हैं, जिनमें से राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार, पालनपुर सट्टा बाजार, करनाल सट्टा बाजार, बेलगाम सट्टा बाजार और कोलकाता सट्टा बाजार पर सभी की नज़रें टिकी रहती हैं। वहीं अबकी बार भी सट्टा बाजारों ने अलग-अलग राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने भाव तय कर दिए हैं।

क्या है सट्टा बाजार का अनुमान?
देशभर के अलग-अलग का सट्टा बाजारों में इन दिनों मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। फलोदी सट्टा मार्केट के अनुसार भाजपा और कांग्रेस को चार सीट के अंतर पर हार-जीत मिल सकती है। सूत्रों की मानी जाए तो फलोदी सट्टा बाजार में मध्य प्रदेश में भाजपा को 110 से 112 सीट है और कांग्रेस को 114 से 116 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। इस अनुमान के साथ ही चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को आगे बता रहा था लेकिन अब कांग्रेस को आगे बता रहा है, जबकि भाव वही है। इधर, अब जल्द ही पालनपुर सट्टा बाजार, करनाल सट्टा बाजार, बेलगाम सट्टा बाजार और कोलकाता सट्टा बाजार के भाव भी सामने आने की उम्मीद है।
सुर्खियों में सट्टा बाजार
देश के अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद सट्टा बाजार पर सभी की नजर टिकी हुई है, जहां अबकी बार सट्टा बाजार के भाव और सट्टा बाजार के द्वारा बताई जा रही सीटों के आकलन पर लोगों का भरोसा बढ़ता नजर आ रहा है। यही कारण है कि, हर कोई सट्टा बाजार के भाव को जानना चाहता है। इधर, देश के प्रमुख सट्टा बाजारों में भी अलग-अलग राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाव लगे का सिलसिला जारी है, जहां अब धीरे-धीरे सभी सट्टा बाजारों के भाव निकलकर सामने आ रहे हैं, वहीं इसमें सर्वाधिक चर्चा फलोदी सट्टा बाजार की हो रही है।
(नोट:- वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है)
ये भी पढ़े- MP Election: वोट डालते हुए रील बनाना महंगा पड़ा, इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ












Click it and Unblock the Notifications