MP Election: वोट डालते हुए रील बनाना महंगा पड़ा, इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतदान करते हुए रील बनाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ ब्यावर में मतदान के दौरान सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिन लोगों ने ना सिर्फ वोट देते समय फोटो खींचा, बल्कि EVM के साथ रील और वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है। वहीं अब ऐसा लोगों के खिलाफ पुलिस में कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर दी है, जहां अब जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कुछ ऐसा है मामला
मध्य प्रदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-128 के तहत पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन लोगों ने मतदान करते वक्त मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए मतदान की फोटो और रियल बना लिए। राजगढ़ जिले में पुलिस ने अब तक दो मामले दर्ज किए हैं, जहां पुलिस अन्य मामलों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस मतदान के दौरान गोपनीयता भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई भी नजर आ रही है। इधर, पुलिस अलग-अलग शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है, तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच भी की जा रही है। वहीं अब संभावना है कि, राजगढ़ के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कार्रवाई होगी।
शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में कैद हो चुका है। वहीं अब अलग-अलग आकलन और आंकड़ों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसमें पिछले कई विधानसभाओं के आंकड़ों के आधार पर किसकी सरकार बनने जा रही है, इस लेकर चर्चाएं तेज हैं। मध्य प्रदेश में छिटपुट घटनाओं के बीच 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर की इस कॉलोनी में घूमता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई चहलकदमी
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications