MP Assembly Election 2023 से पहले इंदौर में दिखा CM योगी आदित्यनाथ का दम, क्या मिशन 2023 पर पड़ेगा असर, जानिए?
MP Assembly Election 2023 अब नजदीक है, और ऐसे में बीजेपी भी अपनी तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में अपना दम दिखाया है।
इंदौर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने राजवाड़ा पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। इसी के साथ में अहिल्या उत्सव कार्यक्रम में भी योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

जमकर हुआ स्वागत-सत्कार
इंदौर आए सीएम योगी आदित्यनाथ के पूरे दौरे में जो खास बात देखने मिली, वह यह रही की, सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला जहां-जहां जा रहा था, वहां-वहां जनता उनका स्वागत करती नजर आ रही थी। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आ रहे थे, जहां राजवाड़ा से लेकर रवींद्र नाट्य गृह तक सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ लगी नजर आईं। वहीं जैसे ही लोगों ने योगी आदित्यनाथ को देखा, वैसे ही 'जय श्री राम' और 'योगी-योगी' के नारे गुजायमान होते सुनाई पढ़ रहे थे। देखा जाए तो लंबे वक्त के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता का इस कदर स्वागत इंदौर की जनता ने किया है।
इन कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
इंदौर आए सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। वहीं इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरतरी गुफा पहुंचकर संतो से भेंट भी की, इसके बाद इंदौर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजवाड़ा चौक के स्थिति देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जहां इसके बाद वे नाथ मंदिर पहुंचे। नाथ मंदिर से योगी आदित्यनाथ शिवाजी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं इसके बाद योगी आदित्यनाथ रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित अहिल्या उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
ये भी पढ़े- Indore news: CM योगी आदित्यनाथ ने किया शिवाजी प्रतिमा का अनावरण, जमकर की इंदौर की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications