Indore news: CM योगी आदित्यनाथ ने किया शिवाजी प्रतिमा का अनावरण, जमकर की इंदौर की तारीफ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दौरे पर आए, जहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वें राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और किले की प्रतिकृति का लोकार्पण भी किया।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वे राज्याभिषेक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के 350 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव पूरा भारत आयोजित कर रहा है, और इसकी शुरुआत वास्तव में इंदौर ने ही कर दी है। भारत का हर व्यक्ति जब राष्ट्र नायक की होगी गिनती करता है, तो उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ लेता है।
सीएम योगी ने की इंदौर की सराहना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, मुझे बहुत प्रसन्नता है कि, इंदौर ने पहले स्वच्छ भारत अभियान में अग्रणी स्थान हासिल किया था। इस बार भी जो भारत का स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ है, उसमें इंदौर को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ है। सचमुच यहां के मुख्यमंत्री, यहां के महापौर, यहां के जनप्रतिनिधीगण, यहां के विधायक, यहां के पार्षद गण, और इंदौर की जनता इसके लिए अभिनंदन की पात्र है, जिन्होंने लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का स्थान प्राप्त करने के साथ ही स्मार्ट सिटी में भी एक गौरवशाली स्थान प्राप्त किया है। एक नया मानक गढ़ा है। टीमवर्क ऐसा ही होना चाहिए, इसी प्रकार से आगे बढ़ना चाहिए, और यह समर्पण का भाव हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के माध्यम से भी देखने मिल रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: 'अहिल्या उत्सव' में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ, देवी अहिल्या के पुण्य कामों को किया याद












Click it and Unblock the Notifications