MP Election में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, BJP या कांग्रेस किसकी बनाएगा सरकार, जानिए?
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में कैद हो चुका है। वहीं अब अलग-अलग आकलन और आंकड़ों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसमें पिछले कई विधानसभाओं के आंकड़ों के आधार पर किसकी सरकार बनने जा रही है, इस लेकर चर्चाएं तेज हैं।
मध्य प्रदेश में छिटपुट घटनाओं के बीच 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। वहीं इससे पहले सियासी गलियारों में उन आंकड़ों पर चर्चाएं जारी हैं, जिन पर पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनी थी।

बीते चार दशक में वोटिंग प्रतिशत के आधार पर चुनाव परिणाम देंखे तो 1985 में वोटिंग 49.79 %, सत्ता में INC
1990 में 54.21 (+4.42)%,सत्ता में BJP
1993 में 60.17 (+5.96)%,सत्ता में INC
1998 में 60.21(+0.04)%,सत्ता में INC
2003 में 67.25(+7.04)%,सत्ता में BJP
2008 में 69.78(+2.53)%,सत्ता में BJP
2013 में 72.13(+2.35)%,सत्ता में BJP
2018 में 75.63(+3.50)%,सत्ता में INC
चुनावी महासंग्राम के बीच मतदान का सिलसिला अब थम चुका है, जहां प्रदेशभर में सुबह से लेकर देर शाम तक मतदान का सिलसिला चलता रहा, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं अबकी बार सियासत के गढ़ इंदौर में मतदान प्रतिशत औसत रहा, जहां देपालपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ, तो वहीं विधानसभा 4 में मतदान का आंकड़ा कम दिखाई दिया. इस तरह जिले में कुल 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला थम चुका है, जहां प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की कवायद की गई थी, जो रंग लाती नजर आई है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की ओर से आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां इन मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता खुश नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ, देपालपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications