Indore news: इंदौर में 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ, देपालपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग

MP Assembly Election 2023 के महासंग्राम के बीच मतदान का सिलसिला अब थम चुका है, जहां प्रदेशभर में सुबह से लेकर देर शाम तक मतदान का सिलसिला चलता रहा, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं अबकी बार सियासत के गढ़ इंदौर में मतदान प्रतिशत औसत रहा, जहां देपालपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ, तो वहीं विधानसभा 4 में मतदान का आंकड़ा कम दिखाई दिया. इस तरह जिले में कुल 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Indore

कहां हुआ कितना मतदान

सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर के मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा था, जहां सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान के प्रति उत्साह देखने मिल रहा था। वहीं छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ। मतदान के आंकड़े की बात करें तो इंदौर 1 में 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं इंदौर 2 में 67.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 3 में 71.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर 4 में 72.28 प्रतिशत मतदान हुआ. इंदौर 5 में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। राऊ विधानसभा में 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ। देपालपुर विधानसभा में 82.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सांवेर विधानसभा में 80.23 प्रतिशत मतदान हुआ। महू विधानसभा में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रंग लाई प्रशासन की पहल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला थम चुका है, जहां प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की कवायद की गई थी, जो रंग लाती नजर आई है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की ओर से आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां इन मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता खुश नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े- Indore news: आदर्श मतदान केंद्र ने जीता वोटर्स का दिल, बोले- ऐसा लगा जैसे शादी में आए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+