Indore की सबसे बड़ी विधानसभा-5 में सियासी हलचल, BJP-कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार
इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा 5 में अब चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के प्रत्याशी अपना-अपना दम दिखा रहे हैं. इधर, कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंच रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने अपने कार्यालय का शुभारंभ कर चुनाव अभियान का आगाज किया है।
विधानसभा-5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपने जनसंपर्क का आगाज कर दिया है, जहां पटेल लगातार जनता तक पहुंच रहे हैं, और अपनी जीत के लिए जनता से आर्शीवाद मांग रहे हैं. इधर, पटेल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं.

अपनी-अपनी जीत का ठोका दावा
विधानसभा-5 से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है, जहां हार्डिया अब जनता के बीच पहुंचेंगे और जनता से अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर विधानसभा 5 के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता एक जुट नजर आए, जहां नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, डॉ. निशांत खरे, दिलीप शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहे। बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंका है।
इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा
विधानसभा-5 इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इंदौर-5 विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-5 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी सीट बरकरार रखी है, और उन्होंने कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 1133 वोट से हराया था. विधानसभा-5 इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम जनसंख्या भी निवास करती है। विधानसभा-5 में पिछले कई बार से बीजेपी चुनाव जीत रही है।












Click it and Unblock the Notifications