Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं इंदौर की विधानसभा-5 के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल के इंदौर की विधानसभा 5 में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के महेंद्र हार्डिया विधायक हैं।

यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इंदौर-5 विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Indore

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-5 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी सीट बरकरार रखी है, और उन्‍होंने कांग्रेस के सत्‍यनारायण पटेल को 1133 वोट से हराया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पंकज संघवी को मिले 91693 वोट के मुकाबले बीजेपी के महेंद्र हार्डिया 106111 वोट के साथ विधायक चुने गए थे। विधानसभा-5 इंदौर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम जनसंख्या भी निवास करती है। विधानसभा-5 में पिछले कई बार से बीजेपी चुनाव जीत रही है।

कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित

इंदौर की विधानसभा-5 में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं इंदौर की विधानसभा-3 के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+