MP Assembly Election 2023 में Sanjay Dutt की एंट्री, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये बात

मध्य प्रदेश में इन दोनों मिशन 2023 यानी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी होनी है, जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस के बड़े नेता अब मध्य प्रदेश का रुख कर रहे हैं। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त अपने दो दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचे।

बुरहानपुर पहुंचे संजय दत्त ने स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की है। साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत का खास प्लान भी तैयार किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता संजय दत्त के साथ नजर आ रहे थे।

indore

कार्यकर्ताओं ने रखी अपनी बात

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने बुरहानपुर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात संजय दत्त के सामने रखी। इस दौरान बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने की बात कही है। साथ ही इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता भी संजय दत्त से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी बात अपने नेता के सामने रखी। संजय दत्त के बुरहानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया, जहां शाल श्रीफल देकर दत्त को सम्मानित किया गया।

मिशन 2023 के लिए कांग्रेस तैयार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां मालवा निमाड़ अंचल पर कांग्रेस का विशेष फोकस रहेगा। यही कारण है कि मालवा-निमाड़ अंचल में कांग्रेस नेता लगातार एक्टिविटी दिखा रहे हैं, जहां वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का खास प्लान भी तैयार कर रहे हैं. मालवा-निमाड़ अंचल की बात करें तो यह अंचल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जहां इन दोनों ही अंचलों में जीत मिलने से विधानसभा सीटों की संख्या में इजाफा होगा। यही कारण है कि, इन दोनों ही अंचलों पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजर है।

ये भी पढ़े- Municipal By Election: मालवा में कांग्रेस का क्यों बजा डंका, दीपक जोशी इम्प्केट या दूसरी वजह, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+