Municipal By Election: मालवा में कांग्रेस का क्यों बजा डंका, दीपक जोशी इम्प्केट या दूसरी वजह, जानिए?
मध्य प्रदेश में नगर निकाय के उपचुनाव संपन्न हुए, जहां मतगणना में बीजेपी ने बाजी मारी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अच्छी खासी सीट हासिल की है तो वहीं मालवांचल में अबकी बार कांग्रेस का डंका बजा है, जहां मालवांचल में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल की है।
वहीं मालवांचल में कांग्रेस को मिली जीत के बाद सियासत के गलियारों में इस बात की चर्चा है कि, क्या यह दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने का इंपैक्ट है, या फिर बीजेपी के प्रति लोगों की नाराजगी। बहरहाल, देखना होगा कि आने वाले समय में जनता बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों में से किसका साथ देती है।

कुछ ऐसा है मालवा का गणित
मालवा-निमाड़ अंचल के चुनाव परिणामों के बात करें तो यहां धार के सरदारपुर में वार्ड 7 से कांग्रेस के अमर सिंह जीते। मंदसौर के वार्ड 27 से कांग्रेस की तबस्सुम बी ने जीत दर्ज की। देवास के सतवास में वार्ड 5 से कांग्रेस के अरविंद यादव जीते। नीमच के रतनगढ़ में वार्ड 13 से BJP के मुकेश कुमार को जीत मिली।बुरहानपुर के शाहपुर में वार्ड 10 से कांग्रेस की दिपाली महाजन जीती। कुल मिलाकर देखा जाए तो नगर निकाय उपचुनाव में कांग्रेस का डंका बजा, जहां मालवा-निमाड़ में अबकी बार कांग्रेस ने अच्छी खासी बढ़त हासिल की है। बहरहाल, अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसी लीड को कायम रख पाती है, या नहीं।
विधानसभा चुनाव बनेंगे चुनौती
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है, जहां विधानसभा चुनाव से पहले आए नगर निकाय चुनाव के नतीजे ने बीजेपी को चौंका दिया है। मालवांचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता था, लेकिन अबकी बार नगर निकाय उपचुनाव में आए नतीजे में कांग्रेस ने जीत का डंका बजाया है, जिसके बाद मालवांचल से बीजेपी को जीत मिलना अब चुनौती बनता चला जा रहा है, जहां इसके बाद अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी तैयारी में जुट जाएंगे, और विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपना पूरा दम लगाएंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, अधिकारियों ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा












Click it and Unblock the Notifications