MP Election: राहु से मिलेगी प्रह्लाद पटेल को राहत, क्या जीतेंगे चुनाव? ग्रहों का हाल जानिए

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, जहां एग्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों का आकलन किया जा रहा है। वहीं अब एग्जिट पोल के साथ-साथ ज्योतिष विद्या के साथ भी चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच वन इंडिया हिंदी ने इंदौर और उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से ग्रह और नक्षत्र के आधार पर चुनाव परिणाम का सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश की है।

Indore

कुछ ऐसा है ज्योतिषी आंकलन

ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं कि, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कन्या राशि है, और कन्या राशि में से राहु निकल चुका है, आंठवा राहु जो था वो अब निकल चुका है। आठवां राहु अभी तक उनके लिए इज्जत का प्रश्न बन रहा था, लेकिन अब निकलने के कारण उनकी भी सीट बच जाएगी। वह भी अच्छे मतों से चुनाव जीतेंगे। इसी के साथ ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा बताते हैं की मध्य प्रदेश की जन्म कुंडली देखने पर पता चलता है कि, फिलहाल विपक्ष के ग्रह योग मजबूत हो रहे हैं, कहा जा सकता है कि, कांग्रेस पार्टी के ग्रह योग अभी थोड़े मजबूत है, जिसमें यदि देखा जाए तो अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सीट बढ़ सकती है।

Recommended Video

    MP Election: राहु से मिलेगी प्रह्लाद पटेल को राहत, क्या जीतेंगे चुनाव? ग्रहों का हाल जानिए

    3 दिसंबर को मतगणना

    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को परिणाम आएगा लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। एग्जिट पोल से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी नेताओं की धड़कनें बढ़ा देती है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 3 दिसंबर को होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और भाजपा अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी।

    ये भी पढ़े- CM Shivraj की कुंडली में बन रहा स्थान परिवर्तन का योग, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+