CM Shivraj की कुंडली में बन रहा स्थान परिवर्तन का योग, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, जानिए?

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, जहां एग्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों का आकलन किया जा रहा है। वहीं अब एग्जिट पोल के साथ-साथ ज्योतिष विद्या के साथ भी चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच वन इंडिया हिंदी ने इंदौर और उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से ग्रह और नक्षत्र के आधार पर चुनाव परिणाम का सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश की है।

Indore

क्या कहती है सीएम शिवराज की कुंडली?

ज्योतिष आचार्य नीरज शर्मा बताते हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की कुंभ राशि है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की कुंभ राशि में अभी शनि विद्यमान है, शनि जहां भी विद्यमान होता है, वहां संतुष्टि का भाव पैदा कर देता है। शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में उन्हें जन समर्थन कम मिलेगा, और उनको एक संतुष्टि का भाव रहेगा। इस प्रकार उनके एक स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। इस कारण उन्हें दूसरा पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। चुनाव तो जीतेंगे, लेकिन कम वोटो से जीतेंगे, और उन्हें स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

Recommended Video

    CM Shivraj की कुंडली में बन रहा स्थान परिवर्तन का योग, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, जानिए?

    MP में किसकी बनेगी सरकार?

    ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं की, भविष्यवाणी करते वक्त ग्रह योग के साथ-साथ काल और परिस्थितियां भी देखी जाती हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश की परिस्थितियां देखी जाए तो हिंदुत्व का माहौल बना हुआ है। इसी कारण भाजपा की भी अच्छी स्थिति बनी हुई है। भाजपा का अभी समय अच्छा है। लेकिन ग्रह योग कांग्रेस के साथ हैं। प्रदेश में कांटे की टक्कर रहेगी। 10 से 15 सीटों का अंतर रहेगा। यह जो केतू आया है, यह कन्या राशि में 18 महीने रहेगा। इसी के चलते 18 महीने सरकार अस्थिर रहेगी, जो भी सरकार बनेगी, वह अस्थिर रहेगी। दोनों पक्षों में कांटे की टक्कर रहेगी, जो विपक्ष है, वह सरकार गिराने की कोशिश करेगा। इसी के चलते 18 महीने तक अस्थिरता रहेगी।

    ये भी पढ़े- MP Election: BJP या कांग्रेस किसकी बनेगी सरकार?, ग्रहों का हाल बता रहे ज्योतिषाचार्य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+