MP की जनता से PM MODI बोले- आपसे किए वादे पूरे होंगे, ये गारंटी है
MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर अब चुनाव प्रचार अंतिम दौर में चला दिखाई दे रहा है, जहां बड़वानी दौरे पर आए पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी की सभा में आमजन की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। लिख लीजिए, आपसे किए हर वादे पूरे होंगे, ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
एमपी भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। भाजपा का ट्रेक रिकॉर्ड है, भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। लिख लीजिए, आपसे किए हर वादे पूरे होंगे, ये मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी, भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ निकली है। विकसित भारत का ये संकल्प एमपी के विकसित भविष्य से जुड़ा है। इसलिए पूरा मध्य प्रदेश एक स्वर में कह रहा है "फिर एक बार भाजपा सरकार"
'मिशन MP' पर BJP के दिग्गज
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर BJP के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां BJP चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: PM MODI के रोड शो की तैयारी, 1 हजार से ज्यादा घरों की जांच जारी












Click it and Unblock the Notifications