Indore news: PM MODI के रोड शो की तैयारी, 1 हजार से ज्यादा घरों की जांच जारी
MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर अब चुनाव प्रचार अंतिम दौर में चला दिखाई दे रहा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में आगामी 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक रोड शो करेंगे। वहीं पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो का रूट फाइनल होने के बाद कार्यकर्ता रोड शो को सक्सेसफुल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या अलग-अलग विधानसभाओं से भी पहुंचेगी। वहीं प्रचार-प्रसार के आखिरी दौर में BJP इस रोड शो के जरिए अपना दम दिखाने की कोशिश करेगी।

अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन
विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार प्रसार के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में रोड शो करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का यह रोड शो लगभग 45 से 50 मिनट का होगा, जहां शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा गणपति मंदिर से दर्शन कर रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब 3 किलोमीटर चलने वाले रोड शो का समापन राजवाड़ा चौराहे पर होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है, रोड शो से पहले लगभग 1000 से ज्यादा घरों की जांच की जा रही है, जिनमें एक्स्ट्रा गैस सिलेंडर तक हटाए जा रहे हैं।
BJP की कुछ ऐसी है तैयारी
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां BJP चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: कांग्रेस पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, जनता से बोले- इन पर भरोसा मत करना












Click it and Unblock the Notifications