MP Election: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की शिवराज सरकार की तारीफ, 18 सालों का दिया हिसाब
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी के दिग्गजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है, जहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इंदौर आए और पत्रकारों से चर्चा की, जहां उन्होंने शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए 18 सालों में जनता के सहयोग से बीमारु राज्य को विकसित राज्य में परिवर्तित करने की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया सेंटर पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की, इंदौर की जनता ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छता में 6 बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, और यह इंदौर की जनता की जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। एक साफ सुथरा शहर ही उद्योग कार्यक्षेत्र हेतु केंद्र बनता है, और उद्योग को बढ़ावा देता है।

केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया सेंटर पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की इंदौर की जनता ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छता में 6 बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, और यह इंदौर की जनता की जनभागीदारी से ही संभव हुआ है, एक साफ सुथरा शहर ही उद्योग कार्यक्षेत्र हेतु केंद्र बनता है, और उद्योग को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते 18 वर्षो में जनता के सहयोग से बीमारु राज्य को विकसित राज्य में परिवर्तित कर दिया हैं। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के कल्याण हेतु कई नीतियों एवं योजनाओं का संचालन किया, महिला सशक्तीकरण हेतु बेटियो, बहनों को शिक्षा, कौशल विकास, एवं 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो ऐतिहासिक नीव रखी हैं उससे आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व का प्रभाव देश की जीडीपी पर भी उज्ज्वल रूप से दिखेगा।
वंदे भारत से कनेक्टिविटी में सुधार हुआ
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, इंदौर शहर की एक विशेष पहचान है। इंदौर उद्योग ही नहीं आस्था का भी स्तंभ है। मध्य प्रदेश में महाकाल लोक का निमार्ण सिर्फ मंदिर का निमार्ण ही नहीं अपितु मंदिर निर्माण से पुरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। वंदे भारत से कनेक्टिविटी में बहुत सुधार हुआ है। मध्यप्रदेश की जनता के विकास हेतु पूरे संभाग में इंदौर में गत वर्षो में कई कल्याणकारी कार्य किए गए हैं पुनः हम आशीर्वाद लेने के लिए उतरे हैं, और हमे संपूर्ण विश्वाश है की जनता अब जान चुकी है और वह भ्रम में नही है। मध्यप्रदेश में हम डबल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में अन्य प्रदेश की तुलना में 18 गुना जीडीपी की बढ़ोतरी हुई है, मध्य प्रदेश में उद्योग हेतु अमन, शान्ति, चैन का वातावरण देखने को मिलता हैं।
ये भी पढ़े- Indore में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला का नवाचार, डिजिटली जनता के सामने रखा कामकाज का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications