Indore में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला का नवाचार, डिजिटली जनता के सामने रखा कामकाज का हिसाब
MP Assembly Election 2023: आमतौर पर लोग अपने जनप्रतिनिधि से उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगते हैं, लेकिन इंदौर की विधानसभा-2 के विधायक और भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला अपने क्षेत्र में भाजपा द्वारा किए गए विकासकार्यों का रिपोर्ट कार्ड खुद अपने क्षेत्र के लोगों के सामने रख रहे है। इसके लिए उन्होने आईटी का उपयोग किया है। अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को एक डिजिटल बुक के रूप में प्रकाशीत किया है।
इस हाईटेक डिजिटल बुक का लोकार्पण आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने किया है। BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला की ओर से तैयार की गई बुक में क्षेत्र में किए गए विकासकार्यों का उल्लेख है।

विकास कार्यों की जानकारी दी
इंदौर की विधानसभा क्षेत्र 2 में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने करने आए केंद्रीय रेल मंत्री एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव क्षेत्र 2 का माहौल देखकर गदगद हो गए। उन्होंने डिजिटल बुक का लोकार्पण किया और कहा कि, यह पहला यह पहला अवसर है जब किसी विधायक ने इस तरह हाईटेक तरीके से अपने विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी है। आमतौर पर लोग अपने जनप्रतिनिधि से उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगते है। लेकिन क्षेत्र 2 के विधायक और भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड खुद अपने क्षेत्र के लोगों के सामने रख दिया है।
जीत का रिकार्ड बनाएंगे
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि, यहां जो विकास हुआ वह अप्रतिम है।कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह एवं क्षेत्र में हुए विकास को देखते हुए मुझे लग रहा है कि इस बार रमेश मेंदोला 1 लाख मतों से जीत का रिकार्ड बनाएंगे, जिस तरह इंदौर स्वच्छता के मामले में पूरे देश में नंबर वन है उसी तरह क्षेत्र दो भी विकास के मामले में नंबर वन है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर के व्यंजनों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, इंदौर को देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन बनाने का काम चल रहा है। इंदौर में छ दिशाओं से रेलवे की लाईन जुड़ने वाली है। लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन को जापान और जर्मनी के रेलवे स्टेशन से बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होने क्षेत्र 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की है।
ये भी पढ़े- Indore की इस विधानसभा से BJP कर रही बड़ी जीत की तैयारी, लक्ष्य रखा 'अबकी बार सवा लाख पार'












Click it and Unblock the Notifications