MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं पानसेमल विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य पानसेमल विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस की चंद्रभागा किरोड़े विधायक हैं।
पानसेमल विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, पानसेमल विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मानी जाती है। पानसेमल विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम
पानसेमल विधानसभा सीट 2008 में राजपुर से अलग होकर अस्तित्व में आई। पानसेमल विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां लगभग 2 लाख 40 हजार मतदाता हैं। साल 2018 विधानसभा चुनाव में पानसेमल विधानसभा सीट पर कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े ने बीजेपी के विधायक दीवान सिंह पटेल को तकरीबन 25 हजार मतों से हराया था। कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े को 94634 वोट मिले थे, जबकि दीवानसिंह पटेल को 69412 वोट मिले थे। पानसेमल विधानसभा में 2 लाख 40 हजार 864 के लगभग मतदाता हैं, जिसमें पुरषों की संख्या 1 लाख 20 हजार 162 और महिला मतदाताओं संख्या 1 लाख 20 हजार 7 सौ है। वहीं 2 किन्नर मतदाता हैं।
कुछ ऐसा है पानसेमल का चुनावी गणित
पानसेमल विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। पानसेमल विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। पानसेमल विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सेंधवा विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications