Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिनाए मोदी सरकार के काम, कांग्रेस पर साधा निशाना

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन इंदौर दौरे आई, जहां उन्होंने मोदी सरकार की ओर से इंदौर के लिए किए गए कामों की जानकारी दी। इस दौरान सीतारमन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

संभागीय मीडिया सेंटर पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीतारमन ने कहा कि, इंदौर मेट्रो के निर्माण ने भारत के मेट्रो रेल विकास में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 6.3 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट, मानसून सीजन सहित केवल 484 दिनों में पूरा हुआ, और ट्रैक बिछाने का काम 4 महीनों में किया गया।

Indore

सीतारमन ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा की, इंदौर के निवासी जून 2024 तक पहले दो ट्रैक पर मेट्रो सुविधाओं की उम्मीद कर सकते हैं, पूरी परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। एक बार पूरा होने पर, यह 28 स्टेशनों के साथ 31 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा, जिसमें भूमिगत और भूतल के ऊपर दोनों स्टेशन शामिल है। 2028 तक मेट्रो को सांवेर होते हुए पीथमपुर और उज्जैन तक विस्तारित करने की योजना है। सीतारमन ने आगे कहा कि, 19 फरवरी 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एशिया के सबसे बड़े जैव सीएनजी संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र शहर की विशाल भूमि से कुड़े के ढेर हटाने और इसे हरित क्षेत्र में बदलने में सहायक होगा।

कई योजनाओं की दी जानकारी

सीतारमण ने बताया की, 14 सितंबर 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य भर में विकासात्मक परियोजनाओं के साथ-साथ इंदौर में दो आईटी पार्कों (IT Park) की आधारशिला रखी। 5 अक्टूबर 2023 को, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में 'लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, जो 'सभी के लिए आवास' (Housing for All ) पहल का हिस्सा है । 'लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत शहर में 1024 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया गया। साथ ही कहा कि, रेलवे का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए शहर की छह दिशाओं में नई रेल लाइनें बिछाने, रेलवे लाइन के दोहरीकरण और गेज परिवर्तन की हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीतारमन ने कहा की, कांग्रेस सरकार घोटालों का पर्याय रही है, चाहे वह केंद्र में हो या राज्य में, जब वे केंद्र में सत्ता में थे तो कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों करोड़ का होता था।कांग्रेस काल में जो संसाधन घोटालों और बिचौलियों के लिए जाता था, आज उसका उपयोग गरीब कल्याण के लिए किया जा रहा है, और जो पैसा हमने गरीबों के हक के लिए बचाया था, वह अब गरीबों के राशन पर खर्च किया जा रहा है। इस अनुभव विस्तार दशकों और राज्यों में बार बार दोहराया जाता है।

ये भी पढ़े- Indore news: इस दिन रोड शो कर दम दिखाएंगे PM MODI, कुछ ऐसा है प्रस्तावित रूट प्लान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+