Indore news: इस दिन रोड शो कर दम दिखाएंगे PM MODI, कुछ ऐसा है प्रस्तावित रूट प्लान
MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं, जहां लगातार दोनों ही दलों के बड़े नेता सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच अब 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में रोड शो करेंगे, जहां पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां का सिलसिला शुरू हो चुका है।
फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर दो रूट तय किए गए हैं, जिनमें से एक रूट को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा। वहीं दोनों ही रूटों को लेकर बैठकों का द्वारा जारी है।

कुछ ऐसा है रूट प्लान
इन दोनों रूटों की बात करें तो पहले रूट में रोड शो पंडित दीनदयाल उपाध्याय से शुरू होकर विश्रांति चौराहे तक पहुंचेगा। इस दौरान रोड शो के तहत राऊ, विधानसभा चार, विधानसभा तीन, और विधानसभा दो को शामिल कर किया जाएगा। वहीं दूसरे रूट में रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक पहुंचेगा। इस दौरान इस रोड शो के तहत तीन विधानसभाओं को कवर कर लिया जाएगा। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि, इन दोनों ही रूट में से किस रूट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होता है। वहीं अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर रूट तय कर लिया जाएगा।
BJP की कुछ ऐसी है तैयारी
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आएंगे।
ये भी पढ़े- हार का डर, इसलिए EVM पर आरोप लगा रहे...कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications