Indore News: कार्यकर्ताओं ने की निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग, अंतर सिंह दरबार ने दिए ये संकेत

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच महू से कांग्रेस ने रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है, जहां शुक्ला के प्रत्याशी घोषित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक धड़ा नाराज नजर आया।

इधर, कांग्रेस की ओर से विधायक रह चुके अंतरसिंह दरबार का टिकट कटने से उनके समर्थकों में भी गुस्सा देखा गया, जहां टिकट की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में नाराज कार्यकर्ता दरबार के पास जा पहुंचे। वहीं दरबार ने कार्यकर्ताओं से रैली के बाद जनता के आदेश का पालन करने की बात कही है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रामकिशोर शुक्ला को टिकट मिलने पर अब महू में असंतोष की स्थिति नजर आ रही है, जहां शुक्ला को टिकट मिलने से कांग्रेस का एक धड़ा नाराज नजर आ रहा है। उधर, नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार से मिलने पहुंचे तो दरबार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, हमें क्या करना है, ये कल रैली के बाद जो आपका आदेश होगा, जनता का जो आदेश होगा, उस आदेश का पालन करूंगा। दरबार ने कहा कि, मैं हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा, जब तक जान है तब तक सेवा करता रहूंगा।

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की है। हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं शक्ति के पर्व के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कमलनाथ बोले- जितनी सोची थी, उससे ज्यादा सीटें जीतेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+