MP Assembly Election: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कमलनाथ बोले- जितनी सोची थी, उससे ज्यादा सीटें जीतेंगे

MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की है।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बहुत बढ़िया माहौल है। सभी जगह से लोग फोन करके कह रहे हैं। बहुत उत्साह है, जितनी संख्या से हमने सोचा था हम जीतेंगे, अब हम उससे ज्यादा जीतेंगे।

Bhopal

तैयारी में जुटेंगे प्रत्याशी

हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं शक्ति के पर्व के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने के बाद से ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मैदान संभाल लिया है, जहां प्रत्याशी अब चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस का मिशन MP

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, तो वहीं बची हुई कुछ सीटों पर कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। इधर, प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद अब कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव तैयारी पर फोकस करते नजर आ रहे हैं। एमपी में कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी कांग्रेस को एक बार फिर से सत्ता लौटाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा 3, 5 और महू के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए, इन्हें मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+