Vijayadashami 2023 पर कमलनाथ का जनता से वादा, श्रीलंका में सीता माता मंदिर बनवाएंगे
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी है इसी के साथ कमलनाथ ने कई प्रमुख वादे भी प्रदेश की जनता से किए हैं।
कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, विजयादशमी के इस पवित्र पर्व पर मैं मध्य प्रदेश की जनता को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार में आस्था और संस्कृति के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कांग्रेस सरकार बनते ही, मध्यप्रदेश में श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण करेंगे।

कमलनाथ ने लिए ये प्रमुख वादे
कमलनाथ की ओर से किए गए वादों के अनुसार, सीता माता मंदिर, श्रीलंका के निर्माण की योजना को पुनः प्रारंभ करेंगे। दर्शन में टिकिट परम्परा के कारण दर्शनार्थी भगवान के श्री दर्शन से वंचित न हों, ऐसी व्यवस्था बनायेंगे। भगवान परशुराम के जन्म स्थल जानापाव को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करेंगे। चित्रकूट में श्रीराम के सखा निषादराज एवं केवटराज की प्रतिमा स्थापित करेंगे। श्रवण कुमार मातृ-पितृभक्ति योजना प्रारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत अस्थि विसर्जन एवं अंत्येष्टि सहायता के लिए 10 हजार रुपये की सहायता देंगे। मंदिर के पुजारियों को मानदेय के स्थान पर पुजारी सम्मान निधि बढ़ाकर देंगे। महंत एवं पुजारियों का बीमा करायेंगे। सर्व गुरुधाम प्रार्थना स्थल बनायेंगे, जिसमें गुरुजनों की मूर्ति स्थापित करेंगे। आस्था स्थलों, पूजा स्थलों एवं धर्म स्थलों में विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण करायेंगे।
इन वादों पर होगा काम
इसी के साथ धार्मिक व सामाजिक न्यासों एवं सभी धर्मों के आस्था स्थलों की सम्पत्तियों पर से अवैध कब्जे हटायेंगे। वैदिक शाला प्रारंभ करेंगे एवं विधि विधान से वैदिक कार्य कराने का प्रशिक्षण देंगे। महाकाल एवं ओंकारेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे। आस्था स्थलों के रख-रखाव एवं उनसे जुड़े पुजारी एवं सेवकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए प्रचलित नियमों में सुधार करेंगे। रीवा में संत कबीर पीठ व मुरैना में संत रविदास पीठ बनायेंगे। बाबा साहेब अम्बेडकर की मानवता की मूर्ति स्थापित करेंगे।बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनायेंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: इस दिन एक साथ आएंगे शिवराज और कमलनाथ, प्रत्याशियों का दाखिल करवाएंगे नामांकन












Click it and Unblock the Notifications