Indore news: इस दिन एक साथ आएंगे शिवराज और कमलनाथ, प्रत्याशियों का दाखिल करवाएंगे नामांकन
MP Assembly Election 2023 को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब बड़े नेताओं के इंदौर आने का सिलसिला भी शुरू होगा, जहां 30 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज से चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का इंदौर दौरा प्रस्तावित है।
दोनों ही दिग्गज नेता 30 अक्टूबर को अलग-अलग समय पर इंदौर पहुंचेंगे, और अपने-अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि, नामांकन दाखिल करने के साथ-साथ रोड शो और जनसभा का आयोजन भी किया जा सकता है। बहरहाल, आधिकारिक कार्यक्रम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कमलनाथ का इंदौर दौरा
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके मद्देनजर कमलनाथ 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, तो वहीं रैली में भी हिस्सा लेंगे। इसी के साथ जनसभा को संबोधित करने के बाद कमलनाथ प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराएंगे। वहीं अब कमलनाथ के इंदौर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दी है।
सीएम शिवराज दिखाएंगे दम
सीएम शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को इंदौर आएंगे, जहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे सीएम शिवराज इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, तो वहीं जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर भी पहुंचेंगे। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इन सीटों पर BJP बदल सकती है प्रत्याशी, क्या है कारण, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications