MP Assembly Election 2023: Indore से Kamal nath ने भरी हुंकार, क्या अबकी बार बना पाएंगे सरकार, जानिए?
इंदौर की विधानसभा दो में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने कमलनाथ पहुंचे थे, जहां बीजेपी के गढ़ में कमलनाथ ने हुंकार भरी है।

Recommended Video

मिशन 2023 के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां अब पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मिशन को फतेह करने के लिए एक्टिव नजर आ रहे हैं। गुरुवार को इंदौर आने से पहले कमलनाथ ने बदनावर में अपना दम दिखाया था, तो वहीं शाम को कमलनाथ इंदौर की विधानसभा दो में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां बीजेपी के गढ़ में कमलनाथ ने हुंकार भरी है। कमलनाथ ने सियासत के गढ़ इंदौर की एक बड़ी होटल में चुनिंदा पत्रकारों के साथ बेहद खास मीटिंग की है, जिसमें कमलनाथ ने एक बार मुख्यमंत्री बनने का दावा ठोंका है। इतना ही नहीं कमलनाथ कांग्रेस की जीत को लेकर भी शत-प्रतिशत आश्वस्त नजर आए।
बदनावर में की थी बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, और ऐसे में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत विधानसभा चुनाव के लिए लगानी शुरू कर दी है। यही कारण है कि अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जहां वे लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मिशन मालवा-निमाड़ पर आए थे, जहां उन्होंने धार जिले की बदनावर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने बदनावर में बड़ा ऐलान करते हुए 100 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा जनता से किया है। साथ ही उन्होंने सरकार बन जाने पर 200 यूनिट बिजली हाफ करने का ऐलान भी किया है।
मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस
मिशन 2023 यानी आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस भी मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश में नारी सम्मान योजना समेत अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों में दौरा कर संगठन को मजबूती देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ जनता के बीच भी कांग्रेस के नेता पहुंच रहे हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार होने वाले वचन पत्र में जनता के सुझावों को शामिल किया जा सके ऐसी कोशिश भी की जा रही है। बहरहाल, अब देखना होगा कि मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस मिशन में कितनी कामयाब हो पाएगी।
ये भी पढ़े- Kamal nath का ऐलान, MP में सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications