Kamal nath का ऐलान, MP में सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
PCC अध्यक्ष कमलनाथ ने बदनावर में बड़ा ऐलान करते हुए 100 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा जनता से किया है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, और ऐसे में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत विधानसभा चुनाव के लिए लगानी शुरू कर दी है। यही कारण है कि अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जहां वे लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मिशन मालवा-निमाड़ पर आए, जहां उन्होंने धार जिले की बदनावर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने बदनावर में बड़ा ऐलान करते हुए 100 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा जनता से किया है। साथ ही उन्होंने सरकार बन जाने पर 200 यूनिट बिजली हाफ करने का ऐलान भी किया है।
Recommended Video
कमलनाथ ने कही बात
बदनावर आए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जहां बदनावर आए कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि, इस बार सौ रुपए में 100 यूनिट बिजली नहीं, बल्कि 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 100 यूनिट बिजली माफ, और 200 यूनिट बिजली हाफ। इतना ही नहीं कमलनाथ ने बदनावर में पत्रकारों से चर्चा भी की जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं ईडी और सीबीआई से नहीं डरता। वहीं अब बदनावर से कमलनाथ इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस
मिशन 2023 यानी आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस भी मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश में नारी सम्मान योजना समेत अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार अलग-अलग जिलों में दौरा कर संगठन को मजबूती देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ जनता के बीच भी कांग्रेस के नेता पहुंच रहे हैं, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार होने वाले वचन पत्र में जनता के सुझावों को शामिल किया जा सके ऐसी कोशिश भी की जा रही है। बहरहाल, अब देखना होगा कि मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस मिशन में कितनी कामयाब हो पाएगी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: सांवेर में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना, कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म












Click it and Unblock the Notifications