MP Assembly Election 2023 के लिए BJP तैयार, कैलाश विजयवर्गीय बोले- 160 से ज्यादा सीट जीतेंगे
MP में इन दिनों BJP मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां अब दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला भी जल्द शुरू होने जा रहा है, ऐसे में अब बीजेपी संगठन ने अप्रत्यक्ष रूप से मालवा-निमाड़ की जिम्मेदारी बीजेपी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मजबूत कंधों पर दी है, जहां विजयवर्गीय अपने प्रभावी मैनेजमेंट के दम पर संगठन को मालवा-निमाड़ की सीटों पर विजय बनवाएंगे।
इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर अपनी बात रखते हुए व्यक्तिगत सर्वे के आधार पर एमपी में बीजेपी की 160 से ऊपर सीटें जीतने का दावा ठोंका है।

160 से ऊपर सीटें आने का दावा ठोंका
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने प्रभावी मैनेजमेंट के लिए सियासत में अलग पहचान रखते हैं, यही कारण है की, विजयवर्गीय पर लगातार संगठन भरोसा करते हुए उन्हें अलग-अलग अंचलों और विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपता है, जहां विजयवर्गीय इन सीटों पर अपना जादू दिखाते हुए इन्हें जीत के साथ संगठन को सौंप देते हैं। वहीं अबकी बार भी विजयवर्गीय के कंधों पर मालवा-निमाड़ की सीटों पर जीत का जादू दिखाने की जिम्मेदारी होगी, जहां इससे पहले विजयवर्गीय ने एमपी में बीजेपी की कितनी सीटें आएंगी इसे लेकर अपने व्यक्तिगत सर्वे की महत्वपूर्ण जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की है, इसमें विजयवर्गीय ने उनके द्वारा किए सर्वे के आधार पर प्रदेश में बीजेपी की 160 से ऊपर सीटें आने का दावा ठोंका है।
इंदौर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती नजर आ रही है, जहां BJP भी अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आ रहे हैं, जहां 30 जुलाई को इंदौर में वे BJP के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 2 में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र












Click it and Unblock the Notifications