बूथ से कांग्रेस को वोट नहीं, तो अध्यक्ष को मिलेगा 51 हजार का इनाम...कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी घोषणा
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर बैठक ली है। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनता के बीच पहुंच रहे कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग तरह के बयान भी देते नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा की, जिस पोलिंग बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, उस बूथ अध्यक्ष को 51000 का इनाम दूंगा। कांग्रेस ने यहां कोई काम नहीं किया।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
विधानसभा 1 से बीजेपी के प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक 5 में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक को विकास में भी नंबर वन बनाऊंगा। कांग्रेस को इस वार्ड से एक भी वोट न जाए, मैंने घोषणा की है कि, जिस पोलिंग बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, उस बूथ अध्यक्ष को 51000 का इनाम दूंगा। कांग्रेस ने यहां कोई काम नहीं किया। मैं फोकट की बात नहीं करता, मैं जहां भी विधायक रहा, वह विधानसभा नंबर वन रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि, इंदौर-4 में गया, इंदौर-2 में गया और महू में चुनाव लड़ा, वहां का आप विकास देख सकते हैं। आप लोगों से मेरा वादा है कि, पूरे इंदौर को उठाकर इंदौर एक में ले आऊंगा।
पहले दिया था ऐसा बयान
इससे पहले एक जनसभा के दौरान विजयवर्गीय ने पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने का दावा किया था, तो वहीं अब उन्होंने कहा कि, मैं अगर समय नहीं दूंगा, सिर्फ भोपाल में बैठकर इशारा करुंगा, और आपका काम हो जाएगा। इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की विधानसभा एक से चुनाव मैदान में उतर गया है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं, तो वहीं अब बीजेपी के फैसले ने संजय शुक्ला की चिंता भी बढ़ा दी है।
ये भी पढ़े- 'भोपाल से इशारा देते ही काम हो जाएगा', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने जनता को दिया ऐसा संकेत, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications