'भोपाल से इशारा देते ही काम हो जाएगा', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने जनता को दिया ऐसा संकेत, जानिए?
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर बैठक ली है। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनता के बीच पहुंच रहे कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग तरह के बयान भी देते नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने पहले एक जनसभा के दौरान पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने का दावा किया था, तो वहीं अब उन्होंने कहा कि, मैं अगर समय नहीं दूंगा, सिर्फ भोपाल में बैठकर इशारा करुंगा, और आपका काम हो जाएगा।

विजयवर्गीय का दिखा प्रभाव
इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की विधानसभा एक से चुनाव मैदान में उतर गया है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं, तो वहीं अब बीजेपी के फैसले ने संजय शुक्ला की चिंता भी बढ़ा दी है। इधर, कैलाश विजयवर्गीय लगातार चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
विजयवर्गीय ने संभाला मैदान
बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है। बहरहाल, भाजपा की रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होगी.
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मैदान, विधानसभा-1 के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा दम












Click it and Unblock the Notifications