MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं जोबट विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य जोबट विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से किसे विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा जाएगा, इसका फिलहाल इंतजार है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी की सुलोचना रावत विधायक हैं।
जोबट विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, जोबट विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जोबट विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। जोबट में साल 2021 में विधानसभा उपचुनाव भी हुए थे, जिसमें बीजेपी की सुलोचना रावत ने जीत हासिल की थी.

विधानसभा का ऐसा है समीकरण
प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर साल 2021 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत विजयी रही है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल को 6 हजार से अधिक वोट से हराया। महेश पटेल को 62627 व सुलोचना रावत को 68752 वोट मिले। सुलोचना रावत 6080 मतों से जीती। साल 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस की कलावती भूरिया को 46067 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के माधोसिंह दावर को 44011 वोट मिले थे। इस तरह हार जीत का अंतर 2056 मतों का रहा था।
कुछ ऐसा है चुनावी समीकरण
जोबट विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,75,000 है जिनमें पुरुष 1,37,638 और महिला 1,37,567 हैं।जोबट विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जोबट विधानसभा में 97 फीसदी आदिवासी हैं। भील, भिलाला और पटलिया इस इलाके की प्रमुख जनजातियां हैं। इस विधानसभा में वोटर्स में 40 फीसदी भील, 5 फीसदी पटलिया हैं। वहीं 55 फीसदी मतदाता भिलाला समाज के हैं। जोबट में भिलाला समाज के वोटर का दबदबा है, भिलाला समाज ही चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाता है।
ये भी पढ़े- BJP का मिशन मालवा-निमाड़, क्यों पहली सूची में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications