BJP का मिशन मालवा-निमाड़, क्यों पहली सूची में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, जानिए?
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जहां संगठन ने पहली सूची में उन 39 विधानसभाओं को शामिल किया है, जहां संभवत: 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं इन 39 विधानसभाओं में मालवा-निमाड़ अंचल की 66 में से 11 सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. इन विधानसभाओं में प्रत्याशियों के नामों का एलान होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ पड़ी है, जहां अब नेता और कार्यकर्ता प्रत्याशियों को बधाईयां देते नजर आ रहे हैं.

इन्हें मिला टिकट
मालवा-निमाड़ की जिन 11 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है, उनमें प्रमुख तौर पर सोनकच्छ से राजेश सोनकर, महेश्वर से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर से नागर सिंह चौहान, झाबुआ से भानु भूरिया, पेटलावद से निर्मला भूरिया, कुक्षी से जयदीप पटेल, धर्मपुरी से कालू सिंह ठाकुर, राउ से मधु वर्मा, तराना से ताराचंद गोयल और घटिया से सतीश मालवीय के नाम शामिल हैं.
कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण
बीजेपी की ओर से जारी की गई विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची में सर्वाधिक नाम मालवा-निमाड़ अंचल से ही नजर आ रहे हैं. मालवा-निमाड़ अंचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, और यहां से बीजेपी की स्थिति मजबूत भी मानी जाती है, लेकिन जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान पहले चरण में किया गया है. संभवत: इन सभी सीटों पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. यही कारण है की अबकी बार संगठन ने जल्दी टिकट घोषित कर प्रत्याशियों को जीत के लिए मेहनत करने का मौका दिया है. बहरहाल, अब देखना होगा की संगठन की ओर से तैयार की गई इस रणनीति का कितना असर विधानसभा चुनाव पर देिखाई देता है.
ये भी पढ़े- Indore news: पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि, BJP कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि












Click it and Unblock the Notifications