MP Assembly Election: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने वीडी शर्मा को भेजा पत्र, लिखा- मैं चुनाव नहीं लड़ना
सियासत में ऐसा माना जाता है की BJP कार्यकर्ता आधारित दल है, और इस दल की ताकत इसके कार्यकर्ता और नेता हैं जो अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हैं, हाल ही में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने 29 विधानसभा सीटों को जिताने की जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए विधानसभा चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर है।
वहीं अब जिराती की निष्ठा और संगठन सेवा की हर तरफ चर्चा हो रही है, जहां भोपाल से लेकर दिल्ली तक जिराती की जमकर सराहना भी की जा रही है।

पत्र में लिखी ये बात
एमपी की सियासत में एक तरफ जहां टिकट की चाह में नेता अपने संगठन को छोड़ने से भी नहीं कतरा रहे, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो सियासत में सुचीता का परिचायक बन गया है। दअरसल, जिराती ने एक खत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखा है, जिसमें जिराती ने संगठन की दी जिम्मेदारी को निभाने के लिए विधानसभा चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर की है। वहीं अब जिराती के उठाए इस कदम की भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चा है, जहां संगठन से जुड़े दिग्गज भी जिराती की पहल का स्वागत करते हुए इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
कुछ ऐसा रहा सियासी सफर
जीतू जिराती के सियासी सफर पर नजर डालें तो जिराती अब तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संगठन के लिए निभा चुके हैं, जहां जिराती ने राऊ का पहला विधायक बनने में सफलता हासिल की थी, तो वहीं जिराती भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में जिराती प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं, जहां संगठन ने उन्हें 29 विधानसभाएं जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है, इन्हीं जिम्मेदारियों को शिरोर्धाय मानते हुए जिराती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
ये भी पढ़े- MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को दी सलाह- 'अपनी सोनिया आंटी को लेकर राम मंदिर जाएं'












Click it and Unblock the Notifications