MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को दी सलाह- 'अपनी सोनिया आंटी को लेकर राम मंदिर जाएं'
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है, जहां अबकी बार विजयवर्गीय ने सोनिया गांधी को दिग्विजय सिंह की आंटी बताते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह अयोध्या जाइए और राम लला के दर्शन करिए, इससे आपके पाप धुल जाएंगे।
विधानसभा-1 से बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग़्विजय सिंह के बहाने अब सोनिया गांधी पर टिप्पणी की है। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने दोनों को राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने की सलाह दी है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की, वह रामचरित्र मानस को कहते हैं यह उपन्यास है, अरे दिग्विजय सिंह जी और सोनिया जी सुन लो, राम जी बहुत दयालु हैं, राम जी करुणा निधान है, राम जी की शरण में जो चला जाता है, वह उसको माफ कर देते हैं, और इसलिए जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। दिग्विजय सिंह जी आप अपनी सोनिया आंटी को लेकर अपने परिवार के साथ जाना राम जी की शरण में, जिंदगी में जितने पाप किए हैं आपने, हमारे राम जी इतने दयालु हैं कि, सब माफ कर देंगे, क्योंकि जो राम जी की शरण में पहुंच जाता है, वह राम जी का हो जाता है, इसलिए दिग्विजय सिंह जी जवानी में आपने जो भी भूल की हो, गलती की हो, अपना बुढ़ापा सुधार लो, भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर बना लिया है, अपनी सोनिया आंटी को भी ले जाओ, और भगवान राम के शरणागत कर देना। तुम्हारा ये जीवन तो जैसा निकला-निकला, अगला जीवन धन्य हो जाएगा। यह हम दावे से कहते हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मैदान
बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े- MLA रमेश मेंदोला ने नकुलनाथ को भेजा पत्र, लिखा- कमलनाथ जी डिप्रेशन में हैं, उनका ध्यान रखें












Click it and Unblock the Notifications