Indore news: आदर्श मतदान केंद्र ने जीता वोटर्स का दिल, बोले- ऐसा लगा जैसे शादी में आए हैं
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान का सिलसिला थम चुका है, जहां प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की कवायद की गई थी, जो रंग लाती नजर आई है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की ओर से आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां इन मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता खुश नजर आ रहे थे। मतदाताओं का कहना था कि, ऐसा लग रहा है, जैसे मतदान करने नहीं बल्कि शादी में आ गए हैं। इतना ही नहीं कुछ मतदाता यहां मतदान करने के बाद काफी देर तक बैठे भी रहे।

आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए
विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर में 3 आर, स्मार्ट, पिंक, विशिष्ट थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया था। आदर्श मतदान केन्द्र में पर्यावरण से संबंधित थीम पर बनाये गये मतदान केन्द्र पर जंगल सा अनुभव हो रहा था। साथ ही 3 आर थीम पर बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र पर शहर के विभिन्न 3 आर सेंटर से एकत्रित अनुपयोगी सामान से मतदान केन्द्र की साज-सज्जा की गई थी। अलग-अलग थीम पर मतदान केंद्र तैयार करने का मुख्य उददेश्य था कि, शहर के नागरिक यह देखे कि किस प्रकार से घर से निकलने वाले अनुपयोगी सामान से भी आकर्षक साज-सज्जा की जा सकती है। आदर्श मतदान केन्द्र को 3 आर (रीयूज, रीडयूज, रीसाइकल) के साथ ही आदर्श मतदान केन्द्र को 3 आर की थीम के साथ ही ऐतिहासिक, ग्रीनरी-फॉरेस्ट, युवा, कला एवं संस्कृति, मालवा संस्कृति एवं पिंक थीम पर निर्माण किया गया था।
आदर्श मतदान केंद्र बनाने का उद्देश्य
आदर्श मतदान केन्द्र को अलग-अलग थीम पर बनाया गया था, जिसमें इंदौर शहर के इतिहास के साथ ही इंदौर की मालवा संस्कृति से ओत-पोत मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया, जिसमे इंदौर की विरासत, इतिहास तथा मालवा की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही इंदौर जिस प्रकार से स्वच्छता में अग्रसर है उसी प्रकार से इंदौर के पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर के मतदान केन्द्रो को ग्रीनरी-फॉरेस्ट थीम पर निर्माण करते हुए, उक्त मतदान केन्द्र को आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही तैयार किया गया था।
ये भी पढ़े- MP Election: कैलाश विजयवर्गीय ने किया मतदान, कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वो चुनावी हिंदू हैं












Click it and Unblock the Notifications